*👉🏻 फोटोजर्नलिस्ट पवन वर्मा के पिता का देहांत, अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे*
जालंधर,26 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)-पंजाब केसरी के वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट पवन वर्मा के पिता प्रेम नाथ का आज सुबह देहांत हो गया। वह 80 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे बस्ती शेख श्मशानघाट में किया जाएगा।
