*👉🏻 हेरोइन तस्करी करता मौजूदा सरपंच अपने साथी सहित काबू* *👉🏻एक किलो हेरोइन व स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,9 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल और सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने स्पेशल नाकाबंदी दौरान पिंड फत्तेवाला हिठार के मौजूदा सरपंच को स्कार्पियो गाड़ी में अपने साथी व एक किलो हेरोइन सहित काबू किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टीगेशन गुरमीत सिंह व एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर थाना बस्ती बावा खेल और सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने कपूरथला रोड की नहर के पुल पर स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो pb05 एके 7003 नंबरी आती दिखाई दी जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीमों ने उक्त गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र राज सिंह निवासी पिंड फत्तेवाला हिठार थाना ममदोट जिला फिरोजपुर और करणवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी किशोर सिंह वाले थाना ममदोत जिला फिरोजपुर बताया। पुलिस पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी विक्रम सिंह अपने गांव का मौजूदा सरपंच भी है। आरोपी के पिता पर भी कई मामले दर्ज हैं। जिनमें नशा तस्करी और लड़ाई झगड़े के मामले भी शामिल हैं।
आरोपी का पिता कई केसों में भगोड़ा भी हो चुका है जो कि अब 5 महीनों से राजस्थान के अनूपगढ़ जेल में नशा तस्करी के केस में बंद है। आरोपी विक्रम सिंह अपने साथी करणवीर सिंह के साथ मिलकर हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहा है। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।
