*👉🏻 किसान आंदोलन की आड़ में गुंडागर्दी करने पर उतरा विपक्ष-अनिल सच्चर* *👉🏻 कांग्रेस के खिलाफ धरने में आया भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब, पंजाब में खत्म हो रही कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा द्वारा किया गया रोष प्रदर्शन* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 10 जनवरी 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस ने भाजपा का विरोध करना शुरु किया हुआ है। कांग्रेस विरोध के नाम पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मारपीट और उनके घरों में गंदगी फैंकने तक आ चुका है। इसी लिए पंजाब में खत्म हो रही कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जालंधर में भाजपा के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था। जिसमें भाजपा के हर नेता और कार्यकर्ता को इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कहा गया था। श्री राम चौक में किये जाने वाले इस विरोध प्रदर्शन को विफल करने के लिए किसानों की आड़ में कांग्रेस ने हर संभव प्रयास करने की कोशिश की, लेकिन भाजपा के अनगिनत कार्यकर्ताओं की भीड़ के सामने वह कुछ कर नहीं पाए। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके, लेकिन जब किसानों की आड़ में कांग्रेस के लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए बैरिकेडिंग को तोड़ना शुरू किया तो उससे साफ पता चल गया कि पुलिस सिर्फ दिखावे के लिए ही खड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि एक ही व्यक्ति ने पुलिस के दर्जनों मुलाजिमों के सामने बैरिकेड को नीचे गिरा दिया और पुलिस मुलाजिम सिर्फ उसका मुंह देखते रह गए। इस वीडियो को देखने से साफ पता चलता है कि पुलिस प्रशासन को भी हाईकमान से आर्डर मिला हुआ है कि वह किसानों की आड़ में धक्का-मुक्की कर रहे कार्यकर्ताओं को ना रोके। ऐसे कार्य करके विपक्ष अपनी ही छवि खराब कर रहा है क्योंकि आम लोगों को सच्चाई के बारे में पता चलना शुरू हो चुका है। इसीलिए राज्य सरकार को चाहिए कि वह पंजाब के माहौल को शांतमय ही रहने दें।
— गुंडागर्दी करने पर उतारू हो चुकी है कांग्रेस- अनिल सच्चर–
इसी संबंध में जब भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सच्चर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसान आंदोलन की आड़ में पंजाब भाजपा नेताओं को निशाना बनाकर गुंडागर्दी पर उतारू हो चुकी है। किसानों की आड़ में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा नेताओं से मारपीट और उनके दफ्तरों व घरों में तोड़फोड़ करने तक उतारू हो चुके हैं। यह सब करके पंजाब सरकार सिर्फ राज्य का माहौल खराब करेगी, क्योंकि किसान नेताओं ने तो अपने सभी साथियों से अपील की हुई है कि वह शांतमय तरीके से आंदोलन करें, लेकिन पंजाब में किसान आंदोलन की आड़ में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमले करके कांग्रेसी कार्यकर्ता किसान आंदोलन को भी बदनाम कर रहे हैं। अगर पंजाब सरकार अपने कार्यकर्ताओं को रोक नहीं सकती तो भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूरी वश उनको उन्हीं की भाषा में जवाब देना पड़ेगा। आज के इस धरना प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब देखकर कांग्रेस के पांव तले जमीन निकल चुकी है और वह दिन भी दूर नहीं जब आम लोग भी कांग्रेस के खिलाफ लामबद्ध होने शुरू हो जाएंगे। सच्चर ने कहा कि कांग्रेस की शुरू से यही नीति रही है कि वह अपनी हार को बर्दाश्त नहीं कर पाती और बौखलाहट में आकर वह मारपीट और दंगे करवाने पर उतारू हो जाती है। ऐसा कार्य ही अब पंजाब में होना शुरू हो चुका है। अगर पंजाब का शांतमय माहौल खराब होता है तो उसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार होगी।
सभी चित्र:हरीश