*👉🏻 783 पेटी अवैध शराब व कार सहित एक काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,7 जनवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)-कमिश्नरेट पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने 783 पेटी अवैध शराब और
एक कार सहित एक तस्कर को काबू कर लिया। जानकारी देते हुए पुलिस ने गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम को सूचना मिली दलजीत सिंह उर्फ काला पुत्र सुच्चा सिंह निवासी निवासी पिंड रायपुर रसूलपुर थाना मकसूदां जिला जालंधर देहाती अपने करिंदे कृष्णकांत पुत्र विनोद दुबे निवासी उपकार नगर के साथ मिलकर चंडीगढ़ से शराब लाकर जालंधर में अलग-अलग जगह पर सप्लाई करते हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री एस्टेट नजदीक नूरपुर कालोनी में किराए के गोदाम में शराब डंप की हुई है। अगर इसी समय रेड की जाए तो बड़ी गिनती में अवैध शराब बरामद हो सकती है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नूरपुर कालोनी के गोदाम से अलग-अलग मारका की 783 पेटी अवैध शराब, एक फोर्ड फिएस्टा कार सहित एक तस्कर को काबू कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्णकांत पुत्र विनोद दुबे निवासी उपचार नगर के रूप में बताई है, जबकि दलजीत सिंह उर्फ काला मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर ईटीओ नवजोत भारती को बुला लिया था। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
