*👉🏻 कैप्टन सरकार का कर्फ्यू को लेकर आया नया आदेश* *👉🏻 पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
चंडीगढ़, 30 मार्च 2020-(एच.ई)- मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में कर्फ्यू की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।
अब पंजाब में 14 अप्रैल तक कर्फ्यू जारी रहेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पंजाब में कोरोना वायरस के चलते तीसरी मौत आज हुई है। लुधियाना के रजिंदरा अस्पताल में दाखिल कोरोना संक्रमित महिला ने आज शाम दम तोड़ दिया।
इसके साथ ही पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी 41 हो गई है। कोरोना के कारण मरीजों की संख्या बढ़ती हुई देख मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्फ्यू की अवधि को 14 अप्रैल तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। इसी कारण पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं की होने वाली परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षाएं 3 अप्रैल को होने वाली थी, जिसे अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
