*👉🏻 नगर निगम और बिजली बोर्ड मरने वाले पिता-पुत्र के परिवार को दें मुआवजा- अनिल सच्चर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 11 जुलाई 2020-(एच.ई)-भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव एवं होलसेल क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन (रजि.) के प्रधान अनिल सच्चर ने कहा आज निगम और बिजली बोर्ड की नालायकी की कीमत गरीब बाप-बेटे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
उन्होंने कहा कि कई बार नगर निगम और बिजली बोर्ड को पीर बोद्ला बाजार, रैनक बाजार, सैदा गेट और अटारी बाजार में खतरनाक ढंग से लटक रही बिजली की तारों को ठीक करने के बारे में कई बार कहा गया है, लेकिन ना ही नगर निगम की तरफ से और ना ही बिजली बोर्ड की तरफ से इस ओर ध्यान दिया गया। जिस कारण कल रात हुए दुखद हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों बिजली बोर्ड हादसों का इंतजार कर रहा है इतने दर्दनाक हादसे के बाद क्या नगर निगम और बिजली बोर्ड किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम और बिजली बोर्ड ने अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए इन तारों को ठीक किया होता तो आज एक गरीब परिवार पर यह दुखों का पहाड़ का ना टूटता। उन्होंने कहा कि नगर निगम और बिजली बोर्ड की गलती से इस हादसे में मरने वाले पिता-पुत्र के परिवार को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा यदि नगर निगम और बिजली बोर्ड ने इस हादसे से सबक लेकर बिजली की तारों को ठीक ना किया तो आगे और भी कोई हादसा हो सकता है।