*👉🏻 218 किलो चूरापोस्त व 40 हज़ार की नकदी सहित दो काबू*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना मकसूदां की पुलिस ने 218 किलो चूरापोस्त सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने गश्त दौरान गांव पतड़ कलां अड्डा के पास शक के आधार पर बोरा उठाए हुए पैदल आ रहे एक व्यक्ति को रोका और तलाशी लेने पर बोरे में से चूरापोस्त बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान जसपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव पतड़कला के रूप में हुई है। आरोपी के पास जो बोरा था उसमें से 10 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ है। आरोपी ने बताया कि वह हरदीप सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी मैनमा जिला कपूरथला के पास से चूरापोस्त लाकर बेचता है। आरोपी के बताए गए पते पर जब पुलिस पार्टी पतड़खुर्द के बाहर पहुंची तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर बोरा रखे हुए व्यक्ति आ रहा था जिसे देख आरोपी जसपाल ने बताया कि यही हरदीप सिंह है। पुलिस पार्टी ने तुरंत उसे काबू कर बोरे की तलाशी ली तो उसमें से 10 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में तलाशी लेने पर एक क्विंटल 98 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ और चूरापोस्त बेचकर कमाए हुए ₹40000 भी बरामद हुए। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कारवाई शुरू कर दी है।


