*👉🏻 शराब सहित काबू*
जालंधर-(ज्ञान सिंह)-थाना दो की पुलिस ने 21 बोतल शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुरानी जेल वाली जगह पर झाड़ियों के पास एक व्यक्ति जोकि प्लास्टिक का बोरा लिए खड़ा था को पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर उसके बोरे में से 9 बोतल व्हिस्की व 12 बोतल सोफिया देसी की बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सेवा सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव धालीवाल कादियां बताया। आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।


