लुधियाना : 17 वर्षीय युवक की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना : पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें कुछ दिन पहले सराभा नगर थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक 17 वर्षीय युवक की हत्या मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसीपी बेस्ट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि लुधियाना पुलिस ने कल हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी के साथ ही घटना में इस्तेमाल किये गए हथियार बरामद कर लिये गये हैं।

