*👉🏻 मिलावटी आटा खाने से ईश्वर कॉलोनी के निवासी बीमार* *👉🏻 सेहत विभाग सोया गहरी नींद*

जालंधर-(भल्ला)- घास मंडी चौक के नजदीक स्थित ईश्वर कॉलोनी की 11 और 12 नंबर गली के निवासी मिलावटी आटा खाने से बीमार हो गए। जानकारी देते हुए इलाका निवासी मधु और न्यू गीता कॉलोनी निवासी बेनी ने बताया कि 10-12 दिन पहले गीता कॉलोनी की यश करियाना स्टोर और ईश्वर नगर की दिल्ली किराना स्टोर, मल्होत्रा करियाना स्टोर व नीवीं चक्की से आटा खरीदा था, जिसे खाने से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बीमार होना शुरू हो गए। मोहल्ले में इकट्ठे हुए इलाका निवासियों ने बताया कि जब आटे को गूंदते हैं तो वह रबड़ के जैसा बनने लग जाता है। पहले तो वह आटे को खा गए लेकिन जब बीमार हुए तो आटे की जांच की जिससे पता चला कि उसमें कोई चीज मिलावट की हुई है। जिस कारण सभी बीमार होना शुरू हुए हैं। आटा खाने के बाद लोगों को छाती जाम, बीपी बढ़ जाना, पेट दर्द जैसी बीमारियां शुरू हो गई। लोगों ने इस बारे सेहत विभाग को भी शिकायत की है लेकिन खबर लिखे जाने तक सेहत विभाग की तरफ से कोई भी अधिकारी आटे की जांच करने के लिए नहीं पहुंचा था।
——————————————-
— यह लोग हुए हैं बीमार–
मिलावटी आटा खाने से जसविंदर कौर पत्नी जगजीत सिंह और इनके बच्चे पुनीत, अनमोल, दीपक के इलावा इलाका निवासी जसप्रीत सिंह, संतोष, मधु, बेनी व गीता कॉलोनी के भी कई लोग बीमार हुए हैं।
——————————————-
मिलावटी आटे के बारे में जब हमारे संवाददाता ने सेहत विभाग के डीएचओ बलविंदर कुमार से उनके मोबाइल नंबर 98153 08444 पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन काट दिया।

