नगर निगम ने लद्धेवाली रोड पर बना रेस्टोरेंट किया सील
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज नगर निगम ने लद्धेवाली रोड पर एक रेस्टोरेंट को सील किया है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर नीरज शर्मा की अगुवाई में टीम सुबह लद्धेवाली रोड पर पहुंची और पीबी 08 नामक रेस्टोरेंट को सील कर दिया। यह रेस्टोरेंट बिल्डिंग बायलॉज नियमों के खिलाफ बनाया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए आज नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने इसे सील कर दिया।
