लुधियाना : नेशनल हाईवे फिरोजपुर रोड पर चावल से भरा ट्रक पलटा

लुधियाना : लुधियाना में नेशनल हाईवे फिरोजपुर रोड पर आज सुबह चावल से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर और उसका साथी घायल हुए हैं। ट्रक पलटाने की वजह से दोनों तरफ का यातायात प्रभावित हुआ।
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ट्रक ड्राइवर ने बताया कि ये हादसा आज सुबह-सुबह हुआ। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि ट्रक के सामने अचानक मवेशी आ जाने से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि बेशक कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन उन्हें काफी चोटें आईं हैं, जिसका इलाज कराया गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी में 40 टन चावल था। वह जलालाबाद से सामान लादकर दिल्ली जा रहे थे, कि अचानक रास्ते में हादसा हो गया, अब एक और गाड़ी बुलाई गई है और माल लोड किया जा रहा है।