*👉🏻 मामला मंदाकिनी रिसोर्ट में गोली चलाने का* *👉🏻 भाजपा नेता पर मामला दर्ज*

जालंधर,26 जून-(प्रदीप भल्ला)- सोमवार रात मंदाकिनी रिसोर्ट में गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई थी। जिसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी सतिंदर चड्ढा ने बताया कि उन्हें देर रात मंदाकिनी रिपोर्ट में बस्तियात के किसी भाजपा नेता द्वारा गोली चलाने का मामला पता चला। जिस पर वह रिसोर्ट में पहुंचे और जांच करने पर पाया कि कुछ दिन पहले वेस्ट क्षेत्र के विधायक पर अवैध कॉलोनियों में हिस्सेदारी का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता ने गोली चलाई है। जांच दौरान दोषी पाए जाने पर उक्त भाजपा नेता पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
