*👉🏻 नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए मैराथन में दौड़े पुलिस कमिश्नर और जिलाधीश*
जालंधर,4 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)- नशे के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा और जिलाधीश वरिंदर शर्मा की अगुवाई में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से मैराथन शुरू की गई। इस मैराथन में बच्चों,युवाओं,बुजुर्गों सहित लड़कियों ने भी भाग लिया और नशा ना करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मैराथन में भाग लेने वाले सभी लोगों के साथ पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा और जिलाधीश वरिंदर शर्मा भी दौड़े। पुलिस कमिश्नर और जिलाधीश ने लोगों से कहा कि पंजाब से नशा खत्म करने के लिए वह पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। अगर कोई नशा बेचता है तो उसके बारे में पुलिस को सूचित करें और अगर कोई नशा कर रहा है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें अन्यथा पुलिस को उसके बारे में बताएं ताकि उक्त व्यक्ति का इलाज करवाया जा सके। उन्होंने लोगों से कहा कि शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम करें या दौड़ लगाएं। नशा केवल एक व्यक्ति को ही खत्म नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार को खत्म कर देता है। इसलिए नशे को त्यागो और तंदुरुस्त पंजाब का सपना साकार बनाओ।
