*👉🏻 एक रात में चार दुकानों के एसी यूनिट चोरी* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,3 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर चार के अंतर्गत आती नकोदर रोड पर अंबेडकर चौक से पहले स्थित नीरा मीरा कंपलेक्स में बनी दुकानों के बाहर लगे एसी यूनिट चोरों द्वारा चुरा लिए गए। जानकारी देते हुए डिजाइन स्टूडियो के मालिक गौरव मेहता पुत्र राजकुमार मेहता निवासी कैलाश नगर गुज्जा पीर रोड ने बताया कि वह सुबह जब दुकान पर आया तो दुकान खोलकर कर अंदर सफाई करने लगा।
जिसके बाद गर्मी लगने लगी तो एसी चलाने लगा लेकिन ऐसी स्टार्ट नहीं हुआ। जैसे ही वह बाहर निकल कर एसी यूनिट को देखने लगा तो वह चोरी हो चुका था। इसी तरह जालंधर लाइव वेब सेंटर के मालिक रोहित सहगल पुत्र हरीश सहगल निवासी सत नगर, श्री साईं फर्निश स्टोर के मालिक राकेश निवासी कृष्णा नगर और एक अन्य दुकान के मालिक कपिल सुधेरा ने बताया कि उनकी दुकानों के
बाहर भी लगे एसी यूनिट बीती रात चोरी हो गए। चोरों ने एक ही रात में नीरा मीरा कंपलेक्स में स्थित चार दुकानों के बाहर से एसी यूनिट चुराए हैं। चोरी की इस घटना की शिकायत तुरंत ही दुकानदारों ने थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
