*👉🏻 शहर की तीन बड़ी खबरें* *👉🏻 शशि शर्मा मामले में पांचवा आरोपी हनी काबू* *👉🏻 होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा कर रही युवती ने की आत्महत्या* *👉🏻 हेरोइन सहित नाइजीरियन काबू*
जालंधर,8 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-शहर में आज तीन बड़े मामले सामने आए हैं।
1. थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने गत दिनों मोता सिंह नगर मार्किट में स्थित अपने दफ्तर में बैठे हुए ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन फ्रंट के चेयरमैन शशि शर्मा और उनके बेटे सन्नी शर्मा पर हुए कातिलाना हमले के मामले में पांचवें आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ हनी को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी देते
हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ को सूचना मिली थी कि आरोपी हनी परागपुर के पास है। इसी सूचना पर परागपुर जीटी रोड पर नाकाबंदी कार आरोपी को हनी को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ हनी पुत्र हरभजन सिंह निवासी राजनगर के रूप में हुई है।
2. मास्टर तारा सिंह नगर में स्थित पीजी में रह रही निधि नाम की युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक रेरु पिंड की रहने वाली निधि सेंट सोल्जर आईटीसी होटल मैनेजमेंट से डिप्लोमा करने के बाद एक होटल में इंटर्नशिप पर थी। सुबह जब उसकी सहेली उसे मिल कर गई तो वह बिल्कुल ठीक-ठाक थी। लेकिन कुछ समय बाद निधि ने बाथरूम के साथ लगती दीवार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत
निधि के कानों में मोबाइल के हेडफोन लगे हुए थे। जिससे प्रतीत हो रहा था कि वह किसी के साथ बात कर रही थी और उसी बातचीत के दौरान ही उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी के प्रभारी बलबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
3. सीआईए स्टाफ ने 255 ग्राम हेरोइन सहित एक नाइजीरियन को काबू किया है। जानकारी के सीआईए प्रभारी अजय सिंह के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ के एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित सुभाना टी प्वाइंट के पास मौजूद थे और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक नाइजीरियन को आते हुए देखा, जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और वापस मुड़ने लगा। तभी एएसआई जसविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित उसे काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से
255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान ओबी पुत्र एजे निवासी नाइजीरिया हाल निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।