*👉🏻 अली मोहल्ला गोलीकांड से पहले ही सुभाष सौंधी ने बदल दिया था पाला, एक ग्रुप को छोड़ दूसरे बड़े ग्रुप का थाम लिया था दामन, तस्वीर बनी शहर में चर्चा का विषय*
जालंधर- अली मोहल्ला में बीती रात एक रिटायरमेंट पार्टी में चली गोलियों के कारण दो लोग घायल हो गए थे। इस विवाद में काफी पुराने दो जिगरी दोस्तों विपन सभ्रवाल व सुभाष सौंधी के बीच दुश्मनी का दौर शुरू हो गया। सुभाष सोंधी ने अपने बेटों के साथ मिल इस रिटायरमेंट पार्टी में गोलियां चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है और बाकी आरोपी फरार हो गए हैं। शहर में एक तस्वीर अब चर्चा का विषय बन गई है जिसे देख कर या लगता है कि इस विवाद से पहले ही सुभाष सोंधी ने एक बड़े अखबारी ग्रुप का पाला छोड़ दूसरे बड़े ग्रुप का दामन थाम लिया था। यह तस्वीर शहर भर में वायरल हो गई है और सुभाष सौंधी को जानने वाले हर व्यक्ति की जुबान पर अब यही चर्चा है कि दल बदलने के कारण शायद यह विवाद हुआ।

