*👉🏻 अब डॉक्टर की स्लिप के बिना नहीं मिलेगी इंजेक्शन सिरिंज*
जालंधर,7 जुलाई-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब में युवा वर्ग नशे की दलदल में धंसता चला जा रहा है। ज्यादातर युवक नशा करने के लिए इंजेक्शन की सुई (सिरिंज) का इस्तेमाल करते हैं। पिछले दिनों पंजाब में नशे के कारण जो भी मौतें हुई हैं वह इंजेक्शन के जरिए नशे की ओवरडोज लेने के कारण ही हुई थी। पंजाब सरकार ने भी नशे को रोकने के लिए सख्त रवैया अपना लिया है। इसी के चलते जिला मजिस्ट्रेट जसवीर सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि देहात क्षेत्र के अंदर जितने भी केमिस्ट शॉप है वह डॉक्टर की लिखित स्लिप देखे बगैर किसी को सिरिंज नहीं बेचेगा। यह आदेश 6 जुलाई 2018 से 5 सितंबर 2018 तक जारी रहेंगे।

