*👉🏻 प्रधानमंत्री की रैली को लेकर मंडल-7 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक*

जालंधर,1 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)-भारतीय जनता पार्टी मंडल 7 की बैठक मंडल उपाध्यक्ष पंडित ललित कपिल के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 3 जनवरी 2019 वीरवार को गुरदासपुर में होने जा रही धन्यवाद रैली के उपलक्ष में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को रैली में जाने के लिए और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को सुनने के लिए प्रेरित किया। मंडल-7 की बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष रमन पब्बी एवं सीनियर बीजेपी नेता बख्शी राम अरोड़ा भी उपस्थित हुए, जिन्होंने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं को रैली प्रति उत्साहित किया।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल 7 के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री नरेश अरोड़ा, ऋतुराज मोती, पंडित ललित शर्मा, रमेश कंबोज, अजय जोशी, अशोक नाहर, रवि महाजन, श्रीमती शशि चानना, सुनील गुंबर, तलविंदर सिंह शेरू, संजीव भंडारी, विशाल महाजन, डंपी सिक्का, युवा मोर्चा जिला मंत्री भरत सिक्का, अभिषेक सिक्का, दिनेश वर्मा, राज घई, आशु ढल्ल, रवि कनौजिया, विक्की ढल्ल, अनूप गुप्ता, विनय गोरी सभरवाल, अक्षय सभरवाल, राजीव वालिया, गुरमीत निक्का, राजीव भट्टी, सोनू हंस, जोगिंदर पाल, पूर्व पार्षद वरिंदर गुड्डू, राजीव भाटिया, अश्वनी वधवा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

